CBSE Board Result 2025 : Class 10th & 12th Result to be Released on cbse.gov.in

CBSE Board Result 2025: देशभर के लाखों छात्र और उनके माता-पिता CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही इन कक्षाओं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.digilocker.gov.in पर जारी करेगा।

CBSE Board Result 2025: Oerview

बोर्ड का नामCBSE (Central Board of Secondary Education)
परीक्षा10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी)
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in, cbseresults.nic.in
CBSE Board Result 2025 : Class 10th & 12th Result to be Released on cbse.gov.in

CBSE Result 2025: May के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं नतीजे

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम मई 2025 के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Result 2025: कैसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट?

परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. “CBSE 10th Result 2025” या “CBSE 12th Result 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. सुरक्षा कोड भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  5. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

CBSE Result 2025: किन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम देख सकेंगे:

CBSE 2025 Board Exams: पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले वर्ष, कक्षा 10वीं में कुल 93.60% छात्र पास हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% रहा था। इस वर्ष भी छात्रों को अच्छे परिणामों की उम्मीद है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी प्राप्त करें। जैसे ही रिजल्ट घोषित होंगे, संबंधित वेबसाइट्स पर लाइव अपडेट उपलब्ध होंगे।

MP Board 10th 12th Result 2025: इस तारीख को आ सकता है MP Board रिजल्ट, जानें जांचने की पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment