Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025: बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा एक अच्छी योजना लागू की जा रही है | यह योजना मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के नाम से जानी जाती है | इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से यात्री वाहनों जैसे कि ई-रिक्शा, एम्बुलेंस आदि खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किए जाते हैं | राज्य में कई लोग हैं जो यात्री वाहन खरीदकर सवारी का व्यवसाय करना चाहते हैं | ऐसे सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 के अंतर्गत लाभ किस प्रकार प्रदान किए जाते हैं, इसके लिए आवेदन की क्या पात्रता है और आप किस तरह से आवेदन कर सकते हैं, इसकी संपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। यदि आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस संदर्भ में पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस योजना के अंतर्गत लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Table of Contents
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 : Overview
| योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना |
| वर्ष | 2025 |
| राज्य का नाम | बिहार राज्य |
| योजना शुरू किया गया | बिहार सरकार के द्वारा |
| लेख श्रेणी | सरकारी योजना |
| योजना का लाभार्थी | बिहार राज्य के नागरिक |
| योजना का उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| योजना का प्रकार | सब्सिडी प्रदान करना |
| विभाग | बिहार सरकार परिवहन निगम |
| आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन |
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 क्या है
जैसा कि आप सभी को मालूम है, भारत में कई लोग ऐसे हैं जो आर्थिक समस्याओं के चलते अपना वाहन नहीं खरीद सकते हैं। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बिहार के नागरिकों को अपना वाहन खरीदने के लिए बिहार सरकार 50% सब्सिडी प्रदान करेगी। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत आवेदक 3 से 10 पहियों तक के वाहन जैसे बस, ट्रक, कार आदि खरीद सकते हैं। इस योजना से सभी बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकेगा।
जिससे बेरोजगारी की दर में कमी आएगी और लोग अपने लिए रोजगार का साधन स्थापित कर सकेंगे। इससे वे अपने आर्थिक जीवन में सुधार कर पाएंगे और अपनी जीवनयापन को बेहतर कर सकेंगे। इस योजना के तहत बिहार सरकार का मुख्य लक्ष्य है नागरिकों की आर्थिक कठिनाइयों और बेरोजगारी को समाप्त करना। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। यदि आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 का लाभ
- बिहार मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत बेरोजगार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़े वर्ग आवेदन कर सकते हैं।
- सरकार किसी भी वाहन पर आपको 50% की सहायता उपलब्ध कराएगी।
- इसके अलावा, अन्य वित्तीय मदद भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
- इस योजना में 8405 ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है।
- इस योजना के अंतर्गत करीब 42025 युवाओं को फायदें दिए जा रहे हैं।
- बिहार मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत आवेदक के लिए 21 वर्ष से अधिक आयु होना अनिवार्य है।
- आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना के लिए प्रत्येक पंचायत से पांच योग्य आवेदकों का चयन किया जाना आवश्यक है।
- योजना के फायदे उठाने के लिए आवेदक को अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
- आवेदक के पास पहले से कोई व्यावसायिक वाहन नहीं होना चाहिए।
- इस योजना के माध्यम से बेरोजगार लोग नौकरी हासिल कर सकते हैं।
- योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आप इस योजना के तहत कोई भी परिवहन वाहन खरीद सकते हैं।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 पात्रता
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- SC/ST/EBC श्रेणी में होना जरूरी है।
- आवेदक unemployed है और किसी सरकारी सेवा में नहीं है।
- पहले किसी वाणिज्यिक वाहन का मालिक न रहे हों।
- आवेदन के लिए निवास स्थान पंचायत में होना चाहिए।
- आवेदक के पास हल्के मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस होना आवश्यक है।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 दस्तावेज
- आवासीय प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस (LMV)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/EBC)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र (8वीं/10वीं पास)
- बैंक खाता विवरण
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2025 आवेदन कैसे करे
आपको सूचित करना है कि बिहार राज्य के सभी इच्छुक लाभार्थी जो इस Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Online Apply 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं और इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार के परिवहन विभाग की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा।
- bihar transportation scheme अब इस होम पेज पर आपको परिवहन विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिंक पर दबाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- जिसमें आपको फॉर अप्लाई ऑनलाइन सेवंथ फेस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नई विंडो प्रकट होगी।
- Gram Parivahan Yojana इस पेज पर दी गई सभी जानकारियों को भरना आवश्यक है। जैसे :- फोन नंबर, नया पासवर्ड, ईमेल पता, ड्राइविंग लाइसेंस।
- सारी जानकारी पूरी करने के बाद अब आपको Submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
- अब आपको दोबारा होम पेज पर लौटना होगा।
- इसके बाद आपको दिए गए लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने Login Form खुलकर आ जाएगा।
- इसमें मांगी गई जानकारी को आपको भरना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके साइन इन करना है।
- अब Login करने के बाद आपको अब Feel Application form के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इस आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना पड़ेगा। अब आपको भेजें बटन पर क्लिक करना होगा।





