PM JanMan Yojana 2025: भारत सरकार ने पहली बार जनजातीय समुदायों, विशेषकर अत्यंत पिछड़े जनजातीय समूहों (PVTGs) के विकास को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है जिसका नाम है Pradhan Mantri Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan, जिसे संक्षेप में PM JanMan Yojana कहा गया है। इस योजना का उद्देश्य 18 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में बसे 75 PVTG समुदायों को सामाजिक, आर्थिक और भौतिक रूप से मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस योजना के तहत सरकार ने तीन वर्षों में उन्हें आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। अब आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी मुख्य जानकारियां।
Table of Contents
PM JanMan Yojana :Overivew
| आर्टिकल का नाम | PM JanMan Yojana 2025 |
| आर्टिकल का प्रकार | योजना |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री जनमान योजना (PM JanMan Yojana) |
| शुरू होने की तिथि | 15 नवंबर 2023 |
| योजना अवधि | 2023-24 से 2025-26 तक |
| कुल बजट | ₹24,104 करोड़ |
| लक्षित लाभार्थी | 75 PVTG समुदाय, 18 राज्य व 1 UT |
| कार्यान्वयन मंत्रालय | जनजातीय कार्य मंत्रालय व 9 अन्य मंत्रालय |
Mahila Work From Home: महिलाओ को घर बैठे काम के लिए मिलेंगे 15000 रुपया, जाने कैसे मिलेगा वर्क
PM JanMan Yojana क्या है?
यह योजना देश के 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके अंतर्गत तीन वर्षों की समयसीमा में चयनित गांवों में शत-प्रतिशत बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
योजना के तहत निम्नलिखित क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी:
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण।
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल।
- सोलर आधारित बिजली आपूर्ति।
- मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा।
- स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल मेडिकल यूनिट्स।
- आंगनवाड़ी और शिक्षा केंद्र।
- सड़क, पुल और संचार सुविधा।
- आजीविका बढ़ाने के लिए वन धन विकास केंद्र।
PM JanMan Yojana 2025 में मिलने वाली सब्सिडी
- पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्के मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता।
- प्रत्येक घर को सोलर कनेक्शन और उपकरणों के लिए अनुदान।
- समुदायिक भवन, शिक्षा केंद्र और हेल्थ सेंटरों के निर्माण के लिए बजटीय सहायता।
- जल, सड़क, नेटवर्क, स्वास्थ्य और पोषण जैसी सेवाओं की पूर्ति के लिए विभागीय सब्सिडी।
- वन धन केंद्रों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए सहायता राशि।
PM JanMan Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
- आवेदक PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Group) समुदाय से होना चाहिए।
- आवेदक का नाम संबंधित राज्य की पात्रता सूची में दर्ज होना चाहिए।
- पहले से किसी सरकारी योजना में लाभ नहीं ले रहा हो।
- परिवार की आर्थिक स्थिति गरीबी रेखा के नीचे हो।
- भारत का नागरिक हो।
PM JanMan Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (PVTG समुदाय का)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
How To Apply PM JanMan Yojana Online?
- सबसे पहले संबंधित राज्य की सरकारी वेबसाइट या CSC सेंटर पर जाएं।
- “PM JanMan Yojana” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसकी प्रिंट कॉपी रख लें।
- ऑफलाइन आवेदन के लिए ग्राम पंचायत या जनसेवा केंद्र में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
PM JanMan Yojana 2025 चयन प्रक्रिया
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन जिला प्रशासन और जनजातीय विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही चयनित गांवों की सूची बनाई जाती है, जहां पर जमीनी सर्वे और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर लाभार्थियों की पहचान की जाती है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डेटा आधारित होती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी आवेदन और अनुमोदन की निगरानी की जाती है।
PM JanMan Yojana Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |






