PM Shram Yogi Mandhan Yojana: हर महीने ₹3000 तक की पेंशन, देखे कैसे करे आवेदन

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: Shramik अक्सर अलग अलग बाधाओं का सामना करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, जिससे वे मुश्किल से अपनी दैनिक आवश्यकताएं पूरी कर पाते हैं। उनके पास भविष्य में  सुरक्षा का कोई ऑप्शन नहीं होता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana की शुरुआत की है। इस योजना अंदर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद अच्छे रूप से पेंशन मिलेगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को पहले आवेदन करना होगा और 60 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। जब वे 60 वर्ष के होंगे, तब उन्हें हर महीने ₹3000 तक की पेंशन प्राप्त होगी। यह पेंशन उनकी वृद्धावस्था में आर्थिक स्थिति सही करने के लिए है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें क्योंकि हम इसमें पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारियाँ शेयर करेंगे।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Overview

Post का नामPradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2025
योजना का नामPM Shram Yogi Mandhan Yojana
आरंभ2019
क्रियान्वयन क्षेत्रसभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
नोडल मंत्रालयश्रम और रोजगार मंत्रालय
पेंशन राशि3000 रुपये प्रति माह
मासिक योगदान55 रुपये से 200 रुपये तक
पात्रता आयु18 से 40 वर्ष
लाभार्थियों की संख्यालगभग 10 करोड़

PM Shram Yogi Mandhan Yojana क्या है 

देश के निम्न आय वर्ग के व्यक्तियों, यानी जिनकी मंथली आय 15 हजार रुपये से अधिक नहीं है, के लिए पीएम श्रम योगी मानधन योजना (PMSYM) प्रारंभ की गई है। यह योजना प्रधानमंत्री मानधन भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से संचालित हो रही है। प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए पेंशन की गारंटी देने वाली योजना है। इस योजना के अंदर  60 वर्ष की आयु के बाद श्रमिकों को न्यूनतम 3 हजार रुपये पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits 

इसके तहत लाभ के लिए आवेदन करने के बाद आपको अपनी उम्र के अनुसार हर महीने कुछ राशि अंशदान करनी होगी। इसके बाद जब आप 60 वर्ष की आयु पार कर लेंगे, तो आपको हर महीने 3000/- पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा यदि लाभार्थी की मृत्यु होती है, तो उनके पति/पत्नी को पेंशन की आधी राशि दी जाती है। इसका अर्थ है कि इस योजना से लाभ होने वाले लाभार्थियों के निधन के बाद उनके पति/पत्नी को 1500/- प्रति माह पेंशन के रूप में दी जाएगी।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility 

  • भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • हम आपको बता दे की मासिक आय 15 हजार या उससे कम होनी चाहिए। 
  • आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आवेदक EPFO/NPS/ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक को इनकम टैक्स देने वाला नहीं होना चाहिए।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana की जानकारी 

Entry Age (Yrs)(A)Superannuation Age(B)Member’s monthly contribution (Rs)(C)Central Govt’s monthly contribution (Rs)(D)Total monthly contribution (Rs)(Total = C + D)
186055.0055.00110.00
196058.0058.00116.00
206061.0061.00122.00
216064.0064.00128.00
226068.0068.00136.00
236072.0072.00144.00
246076.0076.00152.00
256080.0080.00160.00
266085.0085.00170.00
276090.0090.00180.00
286095.0095.00190.00
2960100.00100.00200.00
3060105.00105.00210.00
3160110.00110.00220.00
3260120.00120.00240.00
3360130.00130.00260.00
3460140.00140.00280.00
3560150.00150.00300.00
3660160.00160.00320.00
3760170.00170.00340.00
3860180.00180.00360.00
3960190.00190.00380.00
4060200.00200.00400.00

PM Shram Yogi Mandhan Yojana में आवेदन कैसे करे 

  • इस आवेदन के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • आपको इसका लिंक नीचे मिलेगा | वहां पहुंचने के बाद आपको “Login” के विकल्प पर क्लिक करना होगा | 
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलेगा |
  •  जहाँ आपको मोबाइल नंबर OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
  • इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप प्रकट होगा | 
  • जहाँ आपको अपना फोन नंबर दर्ज कर OTP को सबमिट करना होगा |
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने आएगा | 
  • जहाँ आपको सर्विस में Enrollment का चयन करके PM श्रम योगी मानधन योजना को चुनना होगा। 
  •  इसके बाद आपको कुछ ज़रूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा | इस तरह से आप इस योजना के लिए आराम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Leave a Comment