PM Shram Yogi Mandhan Yojana: घर बैठे आसानी से कैसे करे आवेदन देखे जानकारी

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: जो भी अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई महसूस करते हैं। भविष्य में उन्हें वित्तीय सुरक्षा का कोई साधन उपलब्ध नहीं होता है। इसी समस्या के समाधान हेतु सरकार ने Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद नियमित पेंशन प्राप्त होगी। 

इस योजना के लाभ के लिए श्रमिकों को पहले आवेदन करना होगा और 60 वर्ष की आयु तक प्रीमियम जमा करना होगा। जब वह 60 वर्ष के होंगे, तो उन्हें हर महीने ₹3000 तक की पेंशन प्राप्त होगी। यह पेंशन उनकी वृद्धावस्था में आर्थिक स्वतंत्रता का आश्वासन देगी। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें क्योंकि हम आपको पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

pm shram yogi mandhan yojana Overview Table 

Post का नामPradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2025
योजना का नामPM Shram Yogi Mandhan Yojana
आरंभ2019
क्रियान्वयन क्षेत्रसभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
नोडल मंत्रालयश्रम और रोजगार मंत्रालय
पेंशन राशि3000 रुपये प्रति माह
पात्रता आयु18 से 40 वर्ष
लाभार्थियों की संख्यालगभग 10 करोड़
आधिकारिक वेबसाइटmaandhan.in

pm shram yogi mandhan yojana क्या है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों के लिए यह एक नई योजना है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों और मजदूरों को 60 वर्ष की उम्र के बाद प्रति माह ₹3000 की पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि उम्मीदवार 40 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। सरकार असंगठित क्षेत्र के उन नागरिकों को इस योजना के तहत पेंशन दे रही है, जिनकी मासिक कमाई ₹15000 से कम है। श्रमिकों के वृद्धावस्था का सहारा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए मजदूर अपने बुढ़ापे के जीवन को किसी वित्तीय कठिनाई के बिना खुशी-खुशी बिता सकते हैं।

pm shram yogi mandhan yojana का लाभ 

  • असंगठित क्षेत्र के कामकाजी लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी। 
  • श्रमिक के निधन पर उसकी पत्नी को आधी पेंशन (₹1500) मिलती रहेगी। 
  • पेंशन का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा। 
  • श्रमिकों द्वारा दिए गए प्रीमियम को LIC कार्यालय में जमा करना आवश्यक है।
  • यदि श्रमिक योजना से 10 साल के भीतर बाहर निकलना चाहता है, तो उसे केवल जमा किए गए प्रीमियम के साथ ब्याज प्राप्त होगा।

pm shram yogi mandhan yojana का पात्रता 

  • इस योजना के तहत केवल भारतीय नागरिकों को ही मान्य किया जाएगा। 
  • सिर्फ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और कामगार ही आवेदन दे सकते हैं।
  •  वे नागरिक जिनकी मासिक आमदनी ₹15000 से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं। 
  • यदि श्रमिक का NPS, ESIC या EPF काटा गया है, तो वह योग्य नहीं होगा। 
  • आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। 
  • इस योजना में केवल ई-श्रम कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।

pm shram yogi mandhan yojana के कौन  होंगे लाभार्थी 

  • छोटे किसान
  • बुनकर
  • भूमिहीन मजदूर
  • निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक
  • सफाई कर्मचारी
  •  सब्जी और फल विक्रेता
  • मछुआरे
  • पशुपालक
  • घरेलू कामगार
  • ईंट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिक

pm shram yogi mandhan yojana के लिए दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्व घोषणा पत्र
  • आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • श्रम कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

pm shram yogi mandhan yojana में आवेदन कैसे करे 

  • अपने समीप जनसेवा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर जाएँ। 
  • अब वहां श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में जानकारी लें।
  •  इसके बाद योजना में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र मांगें।
  •  प्राप्त फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी से भरें। 
  • अब जरूरी कागजातों को फॉर्म के साथ संलग्न करें। 
  • आखिर में फॉर्म वहां जमा कर दें, अब एजेंट आपका आवेदन करेगा।

Leave a Comment