Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025: राजस्थान में रीट थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए 7759 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षा विभाग में Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 का नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया है। यह भर्ती 7759 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए सभी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रीट मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का REET शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरुरी  है। आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड के जरिए प्राप्त किए गए हैं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 :Overview 

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामREET 3rd Grade Teacher Bharti 2025
आयोजन संस्थाRSMSSB (Rajasthan Staff Selection Board)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि17 जुलाई 2025
आवेदन की शुरुआतजुलाई 2025
अंतिम तिथिजुलाई 2025 तक
कुल पद7759 पदों
परीक्षा तिथि17 जनवरी 2026

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Important Dates 

राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2025 के लिए अधिकारिक अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने पर सरकारी भर्ती पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। राजस्थान थर्ड ग्रेड रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 पदों के लिए आवेदन अगस्त 2025 से सितंबर 2025 तक आवेदन डेट दिया गए हैं। राजस्थान REET मेन परीक्षा 2025 का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक होगा।

राजस्थान रीट मैंस परीक्षा 2026 की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राखी  की गई है, जबकि दूसरी पाली तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद, राजस्थान रीट मेंस परिणाम 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से देख सकेंगे।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Total Posts 

श्रेणीपदों की संख्या
प्राथमिक शिक्षक (लेवल 1)5636
गैर-अनुसूचित क्षेत्र4500
अनुसूचित क्षेत्र500
संस्कृत शिक्षा विभाग (संस्कृत)187
संस्कृत शिक्षा विभाग (सामान्य)449
उच्च प्राथमिक शिक्षक (लेवल 2)2123
संस्कृत विषय389
हिंदी विषय174
अंग्रेजी विषय221
सामाजिक विज्ञान विषय296
गणित और विज्ञान विषय1043

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Eligibilty 

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में रीट लेवल 1 के लिए बीएसटीसी और रीट लेवल 2 में बीएड पास कोई भी महिला और पुरुष आवेदक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन आवेदकों के पास रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट होना जरुरी  है। राजस्थान रीट लेवल 1 प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए, साथ ही उनके पास प्रारंभिक शिक्षा में BSTC/ D.El.Ed डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और REET लेवल 1 पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड होना जरुरी  है।

राजस्थान रीट लेवल 2 उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और 2 वर्षीय बीएड कोर्स पास करना आवश्यक है, इन उम्मीदवारों के पास रीट लेवल 2 पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। 

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Application Fee 

श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवार₹600
राजस्थान के नॉन-क्रीमी लेयर OBC, MOBC, EWS, SC, ST₹400
सभी दिव्यांगजन उम्मीदवार₹400

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Application Process 

  • RSSB की अधिकृत वेबसाइट पर जाइए।
  • “Candidate Corner” खंड में “विज्ञापन” ऑप्शन  पर क्लिक करें।
  • “Rajasthan प्राइमरी स्कूल या अपर प्राइमरी स्कूल टीचर 2025” अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  • SSO पोर्टल में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • “Recruitment” सेक्शन में प्राथमिक या उच्च प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी  सही तरीके से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, हाल का पासपोर्ट साइज तस्वीर और साइन अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) करें।
  • फॉर्म दाखिल करें और इसका एक प्रिंट निकाले और सुरक्षित रखें।
Official NotificationDownload
Official WebsiteClick Now

Leave a Comment