RRB Paramedical Staff Vacancy 2025: रेलवे ने निकाली 434 पदों पर बंपर वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RRB Paramedical Staff Vacancy 2025: भारतीय रेलवे में स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा सुविधाएं मजबूत करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2025 में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी चाहते हैं। RRB पैरामेडिकल स्टाफ के तहत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन, ECG टेक्नीशियन और हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भर्ती  की जाएगी।

RRB Paramedical Staff Vacancy 2025 Last Date

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस (CEN) संख्या 03/2025 के तहत 434 पदों के लिए 27 जुलाई 2025 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। (RRB Paramedical Notification PDF) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नोटिफिकेशन व आवेदन लिंक दिया गया  है.

RRB Paramedical Staff Recruiitment 2025 Total Post

पद का नामकुल पद
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट272
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)105
रेडियोग्राफर (X-रे टेक्नीशियन)04
लैब असिस्टेंट ग्रेड-II12
डायलिसिस टेक्नीशियन04
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II33
ECG टेक्नीशियन04
कुल पद434

BSSC Assistant Urdu Translator Vacancy 2025: बीएसएससी सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती 2025 आवेदन तिथियां, रिक्तियां, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

RRB Paramedical Staff Bharti 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरणतिथि
नोटिफिकेशन जारी27 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू9 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि8 सितंबर 2025
CBT परीक्षा (संभावित)अक्टूबर/नवंबर 2025*

RRB Paramedical Staff Bharti के लिए पात्रता (Eligibility)

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता पदानुसार:
  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: B.Sc (नर्सिंग) या GNM डिप्लोमा।
  • फार्मासिस्ट: D.Pharm/B.Pharm।
  • रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, ECG टेक्नीशियन: संबंधित विषय में डिप्लोमा/डिग्री।
  • उम्र सीमा: 18 से 33 वर्ष ।
  • फाइनल योग्यता की जानकारी  के लिए पूरी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

RRB Paramedical Staff Vacancy 2025 आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस₹500/-
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी₹250/-

RRB Paramedical Staff Vacancy 2025 Apply Online?

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट (rrbapply.Gov.In) पर जाएं।
  • “Paramedical Staff Recruitment 2025” नोटिफिकेशन को पढ़ लें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी (नाम, जन्मतिथि, योग्यता आदि) भरें।
  • शैक्षणिक व अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क अपने वर्ग के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • पूरी जानकारी जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2025 सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए शानदार मौका है। सभी पात्र अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें और भर्ती प्रक्रिया का पूरा लाभ उठाएं।

Official WebsiteClick Now
Official NotificationDownlaod

Leave a Comment